कर तू चिन्तन ,अर्ध: सुप्तम्
काम करेगा मूर्ख: गर्दभ
भज आनन्दम् ..भज आनन्दम्
अर्थात हे सरकारी सेवा के नश्वर प्राणी !--- अब इस श्लोक का अर्थ क्या बताना !
सरकारी भाषा में इसे ’सेल्फ़-एक्सप्लेनटरी"कहते है । सामान्य भाषा में इसे ’स्वयं सिद्ध ’तथ्य कहते हैं
यह सरकारी ’गायत्री मन्त्र" , सरकारी सेवा ’ज्वाइन’ करने के एक सप्ताह के अन्दर ही एक मिश्रा जी ने दिया था।
--बने रहो पगला--काम करेगा अगला --
बाक़ी आप स्वयं समझदार हैं।
--- --- ---
और मैं ?
बेदाग़ रिटायर तो होना ही था । दाग़ तो उनपर लगते है जो काम करते हैं ।हम निठल्लों पर क्या दाग़ !
- मिर्ज़ा अज़ीम बेग 'अज़ीम' साहब पहले ही फ़र्मा गए हैं
गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में
वो तिफ़्ल क्या गिरेगा जो घुटनों के बल चले
इसीलिए मैं कभी शहसवार बना ही नहीं । सवारी की ही नहीं। नौकरी में हमेशा किसी न किसी ’गाड-फ़ादर’ की ऊँगली पकड़ कर ही चला ।अपने पैर पर चला ही नहीं तो गिरता क्या ,दाग़ लगता क्या !
जाने न जाने ’साहिब’ न जाने ,’आफ़िस’ सारा जाने है
ख़ैर ,दो-चार महीने बाद पता चला कि मुझसे पहले ,वह अन्य कई कर्मचारियों को इसी तरह सिखा-पढ़ा कर अपने यूनियन का सदस्य बना चुके थे ।
पटना में ,एक सज्जन थे।निठल्ले नहीं थे । भगवा धारी थे।,चन्दन-टीका लगाते थे। एक हाथ में कमण्डलनुमा कोई चीज़ लेकर चलते थे जिसमें वह गंगाजल [कहते तो वह यही थे] रखते थे और दूसरे हाथ में शंख ।
सरकारी नौकर थे। उस समय ’बायोमैट्रिक अटेन्डेस’ का तरीका इज़ाद नहीं हुआ था। सो वह 11-12 बजे ही आफ़िस आते थे ।
कार्यालय में उनकी उपस्थिति का प्रमाण ,टेबल पर रखा उनका ’कोट’ और उनका ’चश्मा’ देता था।
आफ़िस मे घुसते ही जोर से अपना ’शंख’ बजाते थे और हर कमरे में घुस-घुस कर अपना तथाकथित ’गंगाजल’ छिड़कते थे ।उनका विश्वास था
और वो सज्जन बाहर आ गए।
वह सज्जन तो नहीं सुधरे--लाइलाज मर्ज़ थे। डाइरेक्टर साहब ही सुधर गए ।
वह सज्जन मेरे आदर्श बन गए-। वह मेरे ’मीर’ बन गए -कारण कि वह मुझसे से भी बड़े निठ्ल्ले थे।बक़ौल ग़ालिब
कहते हैं अगले ज़माने में कोई ’मीर’ भी था
----------------------
ऐसे ही एक सज्जन और थे ।विभाग में मुख्य महाप्रबन्धक थे । मगर ज़रा औरों से हट कर थे। केश-विहीन थे।चाहें तो टकला भी कह सकते हैं -आप । पूर्व जनम में ’अंग्रेजों के ज़माने के जेलर’ ज़रूर रहें होंगे। ।उनको विश्वास था कि इस विभाग को वही सँभाले हुए हैं। रात में भी टिटिहरी की भाँति टाँग ऊपर उठा कर सोते थे --कहीं आसमान गिर गया तो----?
बदनाम अगर होंगे तो क्या नाम न होगा ?
अर्थ इसलिए लिख दिया कि आप लोग उनके नाम के साथ कहीं ’नंग’ का अर्थ ’नंगा’ न समझ लें| वह थे या नहीं थे ,कह नहीं सकता ।लगता है, रहे ही होंगे।
मगर , यहाँ की ,नई सर्किल वाली जनता दुखी।आने वाले अजाब से दुखी ।बड़ा खुर्राट है -खूसट है -कभी हँसता ही नहीं ।,चेहरे पर रौनक ही नहीं ,बस खोपड़ी चमकती है उसकी । उनके आने से पहले ही ,उनकी शोहरत यहाँ आ गई थी । आने वाले यह साहब मन ही मन खुश । अपनी ’शोहरत-पर खुश थे।
मुझसे पहले उस गली मे, मेरे अफ़साने गए
न अरिचय,न परिचय -न देखा न सुनी , न बातचीत। -सीधे मीटिंग ।बिल्ली इसी एक घंटे में मारनी है----शुरू हो गए--सभी अधिकारियों को संबोधित करने लग गए -आप नल्ले है---आप निठ्ल्ले हैं---आप ब्लफ़ मार रहे है -आप झूट बोल रहे हैं -आप काहिल हैं -आप नालायक है -आप कोढिया हैं -आप लोग तो भजिया तलने के भी क़ाबिल नहीं ----"
जो गुस्से से कहा तुमने ,वही हँस कर कहा होता
ये शराफ़त थी हमारी ,आप की सुन गालियां
चाहते हम भी सुनाते ,बेज़ुबां हम भी न थे
अब तो वह भी रिटायर हो चुके होंगे । कहीं किसी सब्ज़ीवाले को ’भजिया तलने का तरीक़ा’ बता रहे होंगे।
अकबर इलाहाबादी का एक शे’र]
हम क्या कहें अहबाब क्या ,कार-ए-नुमायां हो गए
एक सज्जन और थे । वह भी सरकारी सेवा में थे। निठल्ले तो नहीं थे। काम करते थे ।पर सरकारी काम में उनका योगदान किसी निठ्ल्ले के काम से ज़्यादा नहीं था ।
वह ’गणेश-परिक्रमा’ में विश्वास करते थे। कुछ दिलजले उन्हें चमचा कहते थे और इस क्रिया को ’चमचागिरी ’ कहते थे ।जो ऐसा कहते थे वो अज्ञानी थे।
सरकारी सेवा में ’गणेश -परिक्रमा’ और ’नवनीत-लेपन ’[ बटरिंग कह सकते हैं ] का बड़ा महत्व होता है ।यह सबके वश की बात नहीं । जिसमें यह नैसर्गिक गुण होता है वही कर सकता है ।बड़ा अनुभव का, काम होता है ।बड़ा महीन काम होता है यह ।हम-आप करेंगे तो फ़ूहड़ जैसा करेंगे । जो यह परिक्रमा नहीं कर सकते ,वो आफ़िस में गधे की तरह कार्य बोझ से आजीवन अभिशप्त रहते हैं । इन ’परिक्रमार्थियों’ की पहुँच बड़े साहब के ’किचन’ तक होती है ।वे जानते हैं कि बड़ा साहब, आफ़िस में चाहे जितना खुर्राट हो ,जितना भी शेर बहादुर हो ,कन्ट्रोल ’किचन’ से ही होता है .रिमोट भाभी जी के ही हाथ में रहता है ।इसीलिए कभी गोभी ,कभी सब्ज़ी,कभी मिठाई ,कभी रस-मलाई लेकर सदैव सेवारत रहते थे भाभी जी की सेवा में । भाभी जी भी इनकी उपयोगिता समझती थीं । कभी किसी ’किटी-पार्टी’ के लिए होटल में टेबल बुक करवाना हो ,बच्चों को बाज़ार घुमवाना हो , सहेलियों के लिए सेनेमा टिकट मँगवाना हो ,तो भाई साहब हाज़िर ।
आफ़िस में गदहा बने ,लादि लादि मर जाय
----------------------------
अब मैं ’रिटायर’ हो गया ।
अब मैं विभागीय हित के बारे में चिन्तन नहीं करता । समस्त सेवा-काल, विभाग का ही चिन्तन करता रहा। बहुत कर लिया।
अब मैं ’देश-हित’ के बारे में चिन्तन करता हूँ [ग़ालिब साहब से क्षमा याचना सहित ।
कुछ और चाहिए वसुअत मेरे ’चिन्तन’ के लिए
तात्पर्य यह कि विभागीय हित का चिन्तन – अब मुझे चिन्तन की गली अब तंग लगती है । मेरे चिन्तन को अब विस्तृत क्षेत्र चाहिए, विस्तार चाहिए ,वसुअत चाहिए । अब मैं पूरे देश के हित का चिन्तन करता हूँ ।
जा रहा है ---कुछ लोग ईंट के टुकड़े इकट्ठा कर रहे हैं अपनी अपनी छतों पर--खाली बोतलें इकट्ठा कर रहें है --बोतलों में ’एसिड’’ भरी जा रही है -हिंसा फ़ैलाने में काम आएगा -और कितने टुकड़ें होंगे देश के ।कोई कहता है ’कर्नाटक माँगे आज़ादी---आसाम भी माँगे आज़ादी---कश्मीर भी माँगे आज़ादी ---।नारा सार्वभौम है -बस राज्य के नाम जोड़ते जाइए --आज़ादी--आज़ादी --अलाना माँगे आज़ादी--फ़लाना माँगे आज़ादी--
इसी प्रसंग पर एक घटना याद आ गई ।पूर्वांचल के एक शादी समारोह में कुछ महिलायें लोक गीत गा रही थी –बोल थे--हम तो -
उसी साईकिल से बाजार जईबो --- हमार कोई का करिहैं--
अपने सैया से ’बोईंग ’ मगईबों हमार कोई का करिहैं ।
मैं चिन्तन की परम अवस्था में पहुँच ही रहा था .कि - अचानक एक कर्कश आवाज़ उभरी ----"हे चिन्तनेश्वर महादेव ! माटी के माधो ! चिन्तन-फिन्तन खत्म हो चुका हो तो उधर ’किचन’ में आइए-- मटर छीलिए--प्याज काटिए--लहसुन छीलिए---"---देखा तो श्रीमती जी हैं।
चिन्तन भंग हो गया।-
--"यह कमज़र्फ़ कमबख़्त औरत ,अपने ’किचन-चिन्तन’ से कभी बाहर नहीं निकल सकती " लगता है किचन ही इसका देश है ---मैने मनोगत कहा। प्रत्यक्ष कहने के खतरे से आप सभी शादी-शुदा अवश्य परिचित होंगे ।
आप चिन्ता न करें । कल --वैश्विक चिन्तन करूँगा--बैठ निठल्लम ।ग्लोबल वार्मिंग पर करूँगा ---,पर्यावरण पर करूँगा ----प्रदूषण पर करूँगा---निरस्त्रीकरण पर करूँगा--ओज़ोन लेयर पर करूँगा जैविक हथियार पर करूगा -हिन्द महासागर पर करूँगा--प्रशान्त महासागर पर करूँगा---
जैसे बोसीदा किताबें हों हवालों के लिए
[बोसीदा = सड़ी-गली ,जीर्ण-शीर्ण ]